फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद में गूंजेगा डीएवी के शिक्षकों का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट की बैठक में प्रांतीय महामंत्री पूर्व विधायक राम बाबू शास्त्री ने कहा है कि डीएवी इंटर कॉलेज का मामला विधान परिषद में उठाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित संघ की बैठक में प्रांतीय महामंत्री ने कहा कि डीएवी इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने पूर्व प्रधानाचार्य से शिक्षकों का उत्पीड़न बंद करने को कहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में संगठन चुप नहीं बैठेगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने यदि पूर्व प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो मामले को विधान परिषद में संघ से जुडे़ विधान परिषद सदस्यों द्वारा उठाया जाएगा। अन्य वक्ताओं ने विद्यालय प्रबंध समिति से प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार के दिशा निर्देशन में शिक्षा का अच्छा माहौल तैयार करने को कहा है। बैठक में डीएवी कॉलेज के शिक्षक भी मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल चौहान व संचालन चंद्रभान गहलोत ने किया। दूसरी ओर, अटेवा के प्रांतीय संगठन मंत्री चंद्रहास ने डीएवी इंटर कॉलेज के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है तथा शिक्षकों का उत्पीड़न बंद कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें