फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वॉकेथॉन के माध्यम से मनेगा 90 साल का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
एजाज अहमद
विज्ञापन

नजीबाबाद। सूचना, शिक्षा और मनोरंजन के सबसे पुराना माध्यम आकाशवाणी आठ जून को अपने 90 वर्ष पूरे कर रहा है। आकाशवाणी महा निदेशालय ने पूरे एक महीने जश्न मनाने का फैसला लिया है। देश भर के आकाशवाणी केंद्र आठ मई को मैराथन और वॉकेथॉन के साथ जश्न की शुरुआत करेंगे।
ये आकाशवाणी है.. 90 सालों से तरंगों के स्पंदन में यह शब्द अनवरत गूंज रहे हैं। आठ जून 1936 में सूचना, शिक्षा और मनोरंजन के माध्यम आकाशवाणी ने देश भर के श्रोताओं से रूबरू होने का सिलसिला शुरू किया। चुनौतियों और विषमताओं के बीच आकाशवाणी बहुजन हिताय बहुजन सुखाय उद्घोष के साथ देशवासियों की आवाज बना। आजादी के आंदोलन में देशवासियों के सफर बने आकाशवाणी के दिल्ली स्टूडियो से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पहली बार 12 नवंबर 1947 को देशवासियों को संबोधित किया था। प्रसार भारती की आर्काइव में यह सुनहरे पल आज भी संरक्षित हैं।
विज्ञापन

आकाशवाणी के 90 वर्ष के प्रसारण सफर को यादगार बनाने के लिए देश भर के आकाशवाणी केंद्र आकाशवाणी महा निदेशालय के निर्देश पर आठ मई से आठ जून तक अपने श्रोताओं और कलाकारों के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित करेंगे। नजीबाबाद केंद्र आठ मई को देशभर के आकाशवाणी केंद्रों के साथ नजीबाबाद स्टूडियो परिसर से प्रातः सात बजे वॉकेथॉन का आयोजन करेगा।
वॉकेथॉन में आकाशवाणी केंद्र के अधिकारी, आकस्मिक प्रसारण कर्मी, श्रोता और कलाकारों के साथ विभिन्न स्कूलों के चुनिंदा विद्यार्थी भाग लेंगे। आकाशवाणी नजीबाबाद के स्टूडियो से वॉकेथॉन मालगोदाम तिराहा, कृष्णा टॉकीज चौराहा, स्टेशन चौराहा पहुंचकर डबल फटक फ्लाईओवर से होते हुए आकाशवाणी केंद्र पहुंचकर संपन्न होगी।
विज्ञापन

n आकाशवाणी ने बनाया बड़ा कुनबा : 90 सालों के सफर पर नजर डालें तो वर्तमान में देश भर में 400 से अधिक आकाशवाणी केंद्र हैं। 23 भाषाओं के माध्यम से आकाशवाणी के प्रसारण हो रहे हैं। एक सर्वे के अनुसार आकाशवाणी की देश की 99 प्रतिशत आबादी और 92 प्रतिशत क्षेत्र तक पहुंच है। आकाशवाणी ने वर्तमान में न्यूज ऑन एआईआर ऐप के माध्यम से मोबाइल द्वारा श्रोताओं तक पहुंच बरकरार रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें