कम बस चलाने वाले 90 चालक, परिचालकों को नोटिस
धामपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों ने मानक से कम किमी पर बसों को चलाने के मामले में 45 चालक और 45 परिचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। हिदायत देने के बाद भी इन कर्मचारियों द्वारा निर्धारित किलोमीटर पूरे नहीं किए जा रहे है।
रोडवेज बस स्टेशन के इंचार्ज लोकेंद्र सिंह ने बताया कि हिदायत करने के बाद भी 45 चालकों व 45 परिचालकों ने 400 से कम किलोमीटर पर ही बसों के खड़ा कर दिया। जबकि 400 किलोमीटर पूरे करने के बाद कर्मचारियों को बसों को खड़ा करना था। इससे पहले भी कई बार चालक परिचालकों को निर्देशित किया गया। जिसकी वजह से इन सभी चालक परिचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही होगी। स्टेशन प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि 23 जनवरी को यूपीटीईटी के दौरान परीक्षार्थियों को मुफ्त यात्रा कराने के उद्देश्य से सुविधा दी गई थी। इस दौरान धामपुर डिपो से चलने वाली बसों में 3578 परीक्षार्थियों ने सफर किया। एक लाख 83 हजार का यात्रा बिल बना कर भुगतान के लिए सरकार को भेजा गया है।