हल्दौर ब्लॉक के 87 ग्राम प्रधान घोषित
हल्दौर। नगर के सीडी इंटर कॉलेज में पंचायत चुनाव की मतणना के बाद 12 न्याय पंचायतों की 87 गांवों के प्रधान घोषित किए गए। जिला सेवा योजना अधिकारी व आरओ विशाल कुमार राठी ने ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
ग्राम पंचायत अगरी से बबली रानी, गंगदासपुर से रामवीर सिंह, गांव कंभौर से रेन,ू गांव धोमनपुर से सुशीला देवी, गांव भरैरा से सुनीता, अतापुर मुन्ना उर्फ हादरपुर से अनुपम देवी, गांव अतापुर चंदन गड़ाना से शिव ध्यान, गांव गोपालपुर से पूनम, गांव सदुपुरा से अमित कुमार, गांव मुबारकपुर तालन से नूरजहां, गांव सलेमपुर मथना से पूर्णिमा चौधरी, गांव चौकपुरी से मिथलेश, गांव मुकरंदपुर से धर्मेंद्र, गांव गौसपुर टोपरी से रेखा, गांव खारी से नईम, गांव चांदा नंगली से सत्यम चौधरी, गंगौड़ा शेख से कैफुल इस्लाम, गांव गंगोड़ाजट से फूलवती, गांव नांगलजट से रेखा देवी, गांव धनौरी से अलका, गांव कान्हा नंगला से शालू देवी, गांव इस्लामपुर धंबूचाऊ से रचना को प्रधान घोषित किया गया।
वहीं, गांव उमरी कलां से शहबाज अली, गांव कुम्हारपुरा से आंचल राजपूत, गांव हरदासपुर गढ़ी से जोगेंद्र, गांव शाहनगर से जोविंद्र, कूकड़ा इस्लामपुर से सागर, गांव बिलाई से परवेज, गांव इनामपुरा से मोहम्मद अनवर, गांव इस्सापुर से सुधीर कुमार, गांव शेरपुर से हेमेंद्र सिंह, गांव पुट्ठा से सुभद्रा, गांव फरीदपुर सदीरन से महेश कुमार, जलालपुर हसना से संजीव नत्थू, गांव ननुपुरा से पारुल, गांव पिलाना से विनोद, गांव शरीफपुर से जोली, गांव फतेह उल्लाहपुर पोटा से विनय कुमार, गांव तहारपुर मदद से कमल सिंह, गांव सोतखेड़ी से मोहम्मद सादिक, गांव करनपुर गांवड़ी से कमलेश देवी, गांव मंडौराजट से रामेश्वर सिंह, गांव वाजिदपुर से धर्मेंद्र सिंह, गांव शादीपुर कलां से कविता, गांव लाड़नपुर से राजबाला, गांव सिसौना से अमित कुमार, गांव अम्हेड़ा से समीना खातून, गांव करीबनगर उर्फ उलेढ़ा से सुदेश ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए।