फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना में प्रदेश में टॉप-10 में पहुंचा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान योजना में प्रदेश में टॉप10 में पहुंचा जिला
विज्ञापन

बिजनौर। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाकर लोगों को उपचार देने में जिला टॉप-10 में शामिल हो गया है। अब तक जिले में एक लाख 45 हजार 965 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस योजना में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी धामपुर व अफजलगढ़ और 20 प्राइवेट हॉस्पिटल शामिल हैं। इस योजना के तहत करीब 2100 मरीजों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। कुल दो लाख परिवारों के छह लाख सदस्यों को इस योजना का लाभ दिया जाना है।
सरकार की ओर से गरीबों के उपचार के लिए आयुष्मान भारत योजना को 23 सितंबर 2018 को लांच किया था। इस योजना के तहत जिले भर के करीब दो लाख परिवारों के छह लाख लोगों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा। इस कार्ड के बनवाने के लिए शासन द्वारा निर्धारित 30 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। इस स्कीम में शामिल हर व्यक्ति को गोल्डन कार्ड बनवाना अनिवार्य है। कार्ड बनने के बाद ही इलाज हो पाएगा। योजना के अंतर्गत कार्डधारक मुखिया समेत परिवार के पांच सदस्यों का पांच लाख तक चयनित 24 अस्पतालों में नि:शुल्क उपचार कराया जा सकता है। इनमें जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी धामपुर और अफजलगढ़ सहित 20 प्राइवेट हॉस्पिटल शामिल हैं। इस योजना के अंतर्गत अब तक कुल एक लाख 44 हजार 965 गोल्डन कार्ड बनाये जा चुके हैं और 2100 लोगों ने कार्ड से उपचार कराया है। आयुष्मान भारत योजना की जिला कार्यक्रम कोआर्डिनेटर नताशा सिंह ने बताया कि जिले की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। आयुष्मान भारत की टीम काफी मेहनत कर रही है। यह इसी का नतीजा है, जिला टॉप-10 में पहुंच चुका है। शीघ्र ही जिले को पहले पायदान पर लाकर खड़ा करना उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन


कहां बन रहे हैं गोल्डन कार्ड
गोल्डन कार्ड दो जगहों पर बनाए जा रहे हैं। अस्पताल और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर। सीएससी गांवों में भी आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। सीएससी पर कार्ड बनाने के बदले शासन द्वारा निर्धारित 30 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। इस योजना में शामिल व्यक्ति सीएससी पर आकर आयुष्मान भारत की सूची में अपना नाम चेक कर सकता है। नाम न होने पर कार्ड नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन


आयुष्मान भारत योजना में ये अस्पताल हैं शामिल
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला संयुक्त चिकित्सालय, जिला महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर और अफजलगढ़, बिजनौर के कैलाशवती मेमोरियल अस्पताल, बुद्धा सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल, पुलकित मेमोरियल अस्पताल, शक्ति नर्सिंग होम, बीना प्रकाश अस्पताल, हार्ट एंड लंग्स क्रिटीकल केयर हॉस्पिटल, कुंदन अस्पताल, करन अस्पताल, श्री हास्पिटल, हीरालाल नर्सिंगहोम, एमएस नर्सिंगहोम, नव ज्योति आंखों का अस्पताल, सुमित्रा नर्सिंगहोम, दुर्गा सहाय अस्पताल, धामपुर के दयावती अस्पताल, दमयंती देवी अस्पताल, संजीवनी नर्सिंगहोम, एएन केयर एंड क्योर, नूरपुर के केएमएम अस्पताल, नगीना के विकास अस्पताल शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें