फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन निदान न होने पर आंदोलन को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं का निदान कराने की मांग करते हुए एसडीएम धीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्योहारा चीनी मिल प्रबंधन की भी एसडीएम से शिकायत की। आरोप लगाया कि स्योहारा चीनी मिल प्रबंधन की ओर से स्योहारा गन्ना समिति के किसानों का कम इंडेंट जारी कर रहे हैं। जिससे उनकी गन्ना पर्चियों के कम आने से भरी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

बुधवार को भाकियू ब्लाक स्योहारा के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां पर एसडीएम से संपर्क करने के बाद ज्ञापन सौंपा। जिसमें एसडीएम से स्योहारा गन्ना समिति के किसानों का अधिक इंडेंट जारी कराने की मांग की। किसानों ने चीनी मिल से स्योहारा गन्ना समिति का 60 हजार क्विंटल का इंडेंट प्रतिदिन जारी कराने की मांग की। एसडीएम ने समस्या का निदान कराने के लिए कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया है। चेतावनी दी कि यदि एसडीएम ने दो दिन के अंदर नौ मार्च को हुए लिखित फैसले के अनुरूप इंडेंट जारी करना सुनिश्चित नहीं किया तो शुगर मिल गेट की तालाबंदी कर आंदोलन होगा। इस दौरान अमित चौधरी, गजराम सिंह, आलोक कुमार, शफीक अहमद, इस्लामुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें