फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर सादात में हुआ हादसा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर सादात/नजीबाबाद। गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, ट्रैक्टर चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

रायपुर सादात के मोहल्ला शाहलीपुर जम्मन निवासी 55 वर्षीय सीताराम किसी काम से बाहर गया था। शुक्रवार को रायपुर सादात मेन चौराहे के निकट सड़क पार करते समय सीताराम गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष अनुज कुमार तोमर पुलिस टीम के घटनास्थल पहुंचे और परिजनों को समझाबुझाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। इससे पूर्व आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। उधर, सीताराम के पुत्र अनुज ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

आठ मार्च को है पुत्री का विवाह
नजीबाबाद। सीताराम की पुत्री स्वाति का आठ मार्च को विवाह है। सीताराम पुत्री के विवाह की तैयारी में लगा था। हादसे से पुत्री सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें