चांदपुर। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू का धरना 59वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को अशोक कुमार की अध्यक्षता व नौवहार सिंह के संचालन में चले धरने पर वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन ने दस-दस करोड़ के दो चेक लिए है लेकिन किसान इससे संतुष्ट नहीं हैं। मिल व प्रशासन ने अनेक बार किसानों का पूर्ण बकाया गन्ना भुगतान का आश्वासन दिया लेकिन भुगतान नहीं हुआ। अब किसानों का सब्र का बांध टूट चुका है। भाकियू कभी भी कोई बड़ा निर्णय ले सकती है। वक्ताओं ने कहा कि अब पूरे जिला में बड़ा आंदोलन होगा। किसानों ने चुनाव का बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया है। धरने पर चौधरी सूरज सिंह, अशोक राणा, राजपाल सिंह, भोपाल सिंह, रामस्वरुप सिंह, कुलवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, अनुज कुमार, खुशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।