फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिल बचा था वो भी तेरे नाम लिख दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिल बचा था वो भी तेरे नाम लिख दिया...
विज्ञापन

नहटौर। बज्मे अदब फिक्रोफन नहटौर के तत्वावधान में आल इंडिया मुशायरे में शायरों ने अपने कलाम पेश किए।
एचएमआई इंटर कॉलेज के सामने एक मार्केट में आयोजित मुशायरे का शुभारंभ सलीम समद ने फीता काटकर व चेयरपर्सन के पुत्र राजा अंसारी ने शमा रोशन कर किया। सैय्यद अवैश जकी की अध्यक्षता व हिलाल बदायूंनी के संचालन में मुशायरे का आगाज इंतखाब संभली की नात-ए पाक से हुआ।
मुशायरे में गजल का आगाज करते हुए बढ़ापुर से तशरीफ लाए रफी बढ़ापुरी ने फरमाया-गुलशन जला के उसने सरेआम दिखाया है, हर एक खता का हम पर इल्जाम लगाया है। मुजफ्फरनगर से तशरीफ लाए खुर्शीद हैदर को बार बार सुना गया। उन्होंने अर्ज किया एक झोपड़ी बची थी, वो सैलाब ले गया, अब हो ना हो फसाद कोई डर नहीं रहा। रुड़की से तशरीफ़ लाए शायर अल्तमश अब्बास का यह शेर खूब पसंद किया गया- इश्क था इश्क ,भला कैसे गवारा करते, ये कोई शादी नहीं थी, जो दोबारा करते। पुरकाजी से आए शायर इफ्तखार सागर का यह शेर बार बर सुना गया-मेरी नींदों के होठों पर अभी तक जिक्र है तेरा, तेरे ख्वाबों को अब तक मैं सरहाने रख के सोता हूँ। शायर अली बाराबंकी ने पढ़ा - साकी लिखा ,शराब लिखा जाम लिख दिया, एक दिल बचा था वो भी तेरे नाम लिख दिया। स्याना से तशरीफ़ लाए शायर जुनू सियानवी ने यूं कहा - रेत की दीवार क्या रोकेगी मेरा रास्ता, मैं वो दरियां हूं पहाड़ों ने जिसे रास्ता दिया। हास्य व्यंग्य अलबेले शायर सज्जाद झंझट ने यूं कहा ञ् कितना तरसाया है शादी की तमन्ना ने मुझे ,अब तो हर शख्श मुझे अपना ससुर लगता है। मुशायरे में सलीम डॉलर, काजी जमाल नासिर, अशोक चंद्रा, शेख समी, आफताब सिद्दीकी, सभासद शाह आलम आदि ने भाग लिया। अंत में संयोजक सलीम सिद्दीकी व सह संयोजक चाँद फटाफट ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मानित किया
बज्मे अदब की ओर से शायर बीना बिजनौरी, अजीज नहटौरी को शायरी के लिए सम्मानित किया गया। जहीर रब्बानी, अख्तर हुसैन, गुलाम साबिर सिद्दीकी, नौशाद आलम, आलिया खान आदि शख्सियत को भी विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए नगीना चेयरपर्सन पति शेख खलीलुर्रहमान व चिकित्सक अभिषेक चंद्रा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें