फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

स्योहारा/नगीना। गन्ने से भरे ट्रक के नीचे कुचल कर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक और हेल्पर ट्रक को सड़क पर ही खड़ा छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव को ट्रक के नीचे से निकला। नगीना में भी एक युवक सड़क हादसे में घायल हो गया।
विज्ञापन

स्योहारा में बृहस्पतिवार शाम मुरादाबाद की ओर से बुलेट पर दो युवक आ रहे थे। दोनों ने हेलमेट लगा रखा था। उनकी बाइक केके पेट्रोल पंप चौराहे के पास सामने से आए गन्ने से भरे एक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में एक युवक ट्रक के नीचे आकर बुरी तरह कुचला गया। युवक हेलमेट सहित ट्रक के पिछले दोनों टायरों के बीच में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी ट्रक की टक्कर से उछलकर दूर जा गिरा जिससे उसकी जान बच गई। दूसरा युवक भी घायल हुआ है। हादसे के बाद चालक परिचालक ट्रक को सड़क पर ही खड़ा छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव को बमुश्किल को ट्रक के नीचे से निकाला। ड्राइविंग लाइसेंस से मृतक की पहचान पुंडरी सैनी पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी बहादराबाद रावली थाना मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। घायल की पहचान जितेंद्र पुत्र अशोक मुस्सेपुर थाना मंडावली के रूप में हुई। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट लगा रखा था। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। वहीं नगीना में उत्तराखंड के ऋषिकेश की इंदिरा कॉलोनी निवासी सौरभ चौधरी अपनी कार से कोतवालीदेहात से अपने दोस्त की शादी से कार से लौट रहा था। नगीना बूंदकी मार्ग पर सामने से आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढ़े में पलट गई। हादसे में सौरभ घायल हो गया। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें