अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा आरोपी
शेरकोट। फैजान हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को मृतक के परिजन थाने पहुंच एसओ से मिले। हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की। एसओ हिमांशु चौहान ने जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करने का भरोसा दिया है।
इस दौरान मृतक फैजान के पिता इमामुद्दीन, शेख मोहम्मद राशिद , भूरा ने पुलिस को बताया कि उन्नीस दिन बीत जाने के बाद भी फैजान हत्याकांड का खुलासा नही हो पाने से परिजनों का हाल बेहाल है। आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में विफल है।
वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने नगीना लोकसभा के पूर्व सांसद यशवीर सिंह धोबी व नुरपुर विधायक नईमुल हसन से मिलकर फैजान हत्याकांड का खुलासा कराने की गुहार लगाई। जिस पर पूर्व सांसद व विधायक नईम उल हसन ने एसओ से फोन पर वार्ता की। चेताया कि यदि जल्द हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। इन कार्यकर्ताओं में समाजवादी यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष जावेद अख्तर , सपा छात्र नेता शादाब अली राना, तरीक अजीज ,विनोद आदि रहे।