फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्मित रोडवेज में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डिपो में जल्द पूरा होगा वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
विज्ञापन

नजीबाबाद। रोडवेज डिपो में जल्द रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम शुरू हो जाएगा। डीएम और डीआरएम के निर्देश के बाद वर्षा के जल को भूमि के गर्भ में उतारने के लिए रोडवेज प्रशासन सक्रिय हो गया है।
विश्व में लगातार घटते भू जल स्तर के प्रति विश्व समुदाय चिंतित है। पृथ्वी के जल स्तर को बनाए रखने के लिए देश विदेश में जल संरक्षण जागरूकता अभियान जारी हैं। शासन प्रशासन ने भी जल संरक्षण के कई जागरूकता अभियान के साथ सरकारी व गैर सरकारी भवनों के एक तय वर्गमीटर निर्माण कर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए हैं। हाल ही में करोड़ों की लागत से नजीबाबाद रोडवेज डिपो का निर्माण किया गया। निर्माण के दौरान रोडवेज रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण नहीं किया गया। हार्वेस्टिंग सिस्टम का मामला डीएम और डीआरएम के समक्ष आने से विभाग सक्रिय हुआ। डीएम और डीआरएम के निर्देश के बाद रोडवेज निगम ने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम निर्माण के लिए बजट भेजा। जेई जयप्रकाश पांडेय ने बताया कि करीब 3.5 लाख की लागत से वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण किया जाएगा। हाल ही में रोडवेज परिसर में वर्षा जल संचयन प्लांट निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। जल्द ही निर्माण प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

क्या है रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
नजीबाबाद। एक निर्धारित बड़े भू भाग पर सरकारी, गैर सरकारी भवनों के निर्माण के दौरान उनकी छतों और परिसर के वर्षा जल को संरक्षित करने का यह एक सिस्टम है। भवनों की छतों और परिसर से आने वाले वर्षा के जल को पाइपों के माध्यम से एक बड़े टैंक में जोड़ दिया जाता है। बड़े टैैंक से छानकर जल को छोटे टैंक में भेजा जाता है। छोटे टैंक से बोर के माध्यम से जल को भूमि के गर्भ में उतारा जाता है। ताकि विश्वभर में तेजी के साथ घट रहे भू जल स्तर को बनाए रखने का प्रयास किया जा सके।
विज्ञापन

जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
नजीबाबाद। एआरएम जुनैद शमसी का कहना है कि रोडवेज निर्माण में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का बजट नहीं था। हालांकि रोडवेज में पुराने भवन के ध्वस्तीकरण का कार्य जारी है। इस सिस्टम से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें