फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों की सहायता को पेटिका टंगवाएगी भाजयुमो

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रमुख चौराहों पर टंगेंगी सहयोग पेटिका
विज्ञापन

बिजनौर । भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आपदा राहत अभियान चलाने के उद्देश्य से पांच सितंबर से सहयोग पेटिका प्रमुख चौराहों, बाजारों आदि पर टंगवाने का निर्णय लिया गया। साथ ही रक्षाबंधन पखवाड़े के अंतर्गत वीरांगना प्रशिक्षण अभियान में महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया ।
विज्ञापन

सोमवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर भाजपा युवा मोर्चा की बैठक का आयोजन हुआ। प्रदेश मंत्री नितीश मलिक ने कहा कि केरल में आई आपदा के कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ ने पीड़ितों का सब कुछ छीन लिया। कहा कि भाजयुमो बाढ़ पीड़ितों के साथ है। तन, मन, धन से संगठन उनका सहयोग करेगा। बताया कि आठ सितंबर को वीरांगना प्रशिक्षण अभियान चलाकर माताओं, बहनों की आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया की अध्यक्षता तथा निशांत राठौर के संचालन में हुई बैठक में रवि चौधरी, राघव गोयल, आशीष चौहान, रामवीर सिंह, सौरभ चौधरी, नवनीत राणा, गौरव चौधरी, राहुल चौधरी, सौरभ शर्मा, अतुल चौहान, मृणाल राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें