फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने शेरकोट बंदा, खो नदी व पीपरजोत उमरपुर आशा तटों का स्थलीय निरीक्षण किया। कमजोर बंदों को पत्थरों के स्टड बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कार्य में जरा भी शिथिलता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। कहा कि सभी तटबंध मजबूत होने चाहिएं। तटबंधों के सहारे बसे गांव वालों को कोई परेशानी न हो। डीएम ने कहा कि बाढ़ का पानी अक्सर तटबंधों को तोड़कर आसपास के गांवों में चला जाता है। इससे जानमाल की भारी क्षति होती है। कहा कि सड़क के किनारे अधिक से अधिक पत्थर लगाए जाएं ताकि बाढ़ का पानी गांवों में न जाए। मजदूर लगाकर वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले 15 जून तक यह कार्य समाप्त हो जाना चाहिए। 15 जून तक कार्य पूरा न होने पर इससे संबंधित अधिशासी अभियंता व अधिकारियों के खिलाफ कार्य में लापरवाही मानते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसपी उमेश कुमार सिंह, धामपुर एसडीएम आजाद भगत सिंह व सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें