फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में सुरक्षा व ई सर्विलांस को दुरूस्त किया जाए: डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। राष्ट्रीय बाघ प्राधिकरण के डीआईजी निशांत वर्मा ने कार्बेट टागइर रिजर्व का दो दिवसीय दौरा किया। उन्होंने कालागढ़ में सुरक्षा के लिए लगे ई-सर्विलांस उपकरणों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने के अलावा गश्त सुचारु करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाघ प्राधिकरण के डीआईजी ने कालागढ़, ढिकाला, सर्पदूली रेंज में सुरक्षा के लिए की जा रही व्यवस्था का जायजा लिया। डीआईजी ने बताया कि कालागढ़ का ई-सर्विलांस उपकरण पुराना है, वह उचित काम भी नहीं कर रहा है। जिसे आधुनिक बनाने के साथ-साथ बाघों और वन्यजीवों की सुरक्षा में पहले की तरह रखने को कहा गया है। इसके अलावा पूरे टाइगर रिजर्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पाखरोख, सोनानदी और उत्तर प्रदेश से लगी वन सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने को कहा गया है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों से लगी सीमा और वनों की चौकियों को दुरुस्त करने के विशेष निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कालागढ़ से वह निरीक्षण करते हुए कार्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला पहुंचे, जहां अधिकारियों से वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी की। इस दौरान कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा और अधीनस्थ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें