धामपुर (ब्यूरो)। विद्युत निगम के एक्सईएन हरीश कुमार चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना के तहत गरीबों को फ्री में बिजली के घरेलू कनेक्शनों को आवंटन किया जा रहा है। निगम की ओर से पहले आओ, पहले पाओ के हिसाब से लोगों को कनेक्शनों का आवंटन किया जा रहा है।
एक्सईएन ने बताया कि सरकार की ओर से गरीबों के घरों में बिजली का प्रकाश कराने के उद्देश्य से सौभाग्य योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत केवल गरीबों को बिजली के कनेक्शन देने का प्रावधान है। अब तक 50 से ज्यादा पात्रों को कनेक्शन दिए जा चुके है। कनेक्शन पाने वालों की कार्यालय पर दिनभर लाइन लगी रहती है। इस योजना में सरकार की ओर से पात्रों को केवल बिजली का कनेक्शन फ्री में दिया जा रहा है, लेकिन कनेक्शन होने के बाद संबंधित लोगों को निगम की बिल टैरिफ के आधार पर बिल का भुगतान करना होगा। उपभोग करने के बाद बिजली केे बिल स्वयं की कनेक्शन धारक क ो देना होगा।