फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक से अधिक किराया काटने पर आकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मानक से अधिक किराया काटने पर
विज्ञापन

हल्दौर। आजाद किसान यूनियन ने गन्ना क्रय केंद्रों से मानक से अधिक गन्ना ढुलाई का किराया काटने के विरोध में बेमियादी धरना शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन स्थानीय गन्ना समिति के सचिव को सौंपा।
विज्ञापन

आजाद किसान यूनियन ने ब्लॉक कार्यालय के परिसर में शनिवार को अपनी मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। यूनियन नेता मास्टर गिरिराज सिंह का कहना है कि बिलाई शुगर मिल क्षेत्र में 25 गन्ना क्रय केंद्र लगे है। गन्ना क्रय केंद्रों की बिलाई शुगर मिल से कम से कम दूरी सात किलोमीटर व अधिक से अधिक तेरह किलोमीटर है। गन्ना क्रय केंद्रों से मिल की दूरी कम होने के बाबजूद भी किसानों से उनके गन्ने की ढुलाई का किराया अधिक काटा जा रहा है। किसान गन्ने की ढुलाई में अधिक किराया वसूलने से परेशान है। किसानों ने इस संबंध में एक ज्ञापन स्थानीय सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव ओमप्रकाश को दिया। किसानों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर 28 नवंबर को किसानों की महापंचायत करने की चेतावनी दी। धरने की अध्यक्षता रामपाल सिंह व संचालन केहर सिंह ने किया। धरने में ब्लॉक अध्यक्ष शेर सिंह, युवराज सिंह, जयपाल सिंह, पीतांबर सिंह, महाशय घनश्याम, मनोज कुमार, महेंद्र सिंह समेत अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें