बिजनौर । एएनएम ने चिकित्सक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए अपनी एएनएम साथियों के साथ मिलकर जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सीएमएस राकेश दुबे के हस्ताक्षेप के चिकित्सक व एएनएम ने अपनी-अपनी गलती मानने के बाद मामला निपट गया।
जिला संयुक्त चिकित्सालय में एएनएम प्रशिक्षण सेंटर में एएनएम का प्रशिक्षण चल रहा है। शुक्रवार को चंदक क्षेत्र की एएनएम का प्रशिक्षण था। चंदक की एएनएम योगेश की आंख में कुछ परेशानी होने पर वह अपनी आंख की जांच डा.सुशील कुमार से कराने चल गई। डा.सुशील कुमार ने मरीजों की ज्यादा भीड़ होने के कारण एएनएच योगेश से कह दिया कि वह कुछ देर इंतजार कर लें। वही एएनएम का आरोप है कि चिकित्सक ने उसके साथ अभद्रता की। इसी बात को लेकर एएनएम ने प्रशिक्षण सेंटर से अन्य एएनएम को बुलाकर खूब हंगामा किया। एएनएम ने हंगामे के बाद सीएमएस डा.राकेश दुबे को एक शिकायती पत्र सौंपा। सीएमएम ने चिकित्सक डा.सुशील कुमार को बुलाया। चिकित्सक व एएनएम दोनों ने अपनी-अपनी गलती स्वीकार की और मामला शांत हो गया।
सीएमएस डा.राकेश दुबे ने बताया कि हंगामे के बाद चिकित्सक व एएनएम ने अपनी-अपनी गलती स्वीकार की और मामला स्वंय ही निपट गया।