फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8.2 एमएम हुई बारिश, बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
8.2 एमएम हुई बारिश, बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन

बिजनौर। बुधवार सुबह चार बजे से नौ बजे तक रुक रुककर बारिश होती रही। जिसकी वजह से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। दोपहर एक बजे के बाद मौसम साफ हो गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। जिले का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में 8.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। आज भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

फरवरी के महीने में मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप निकल रही है। जिससे लोगों को वायरल बुखार, जुुकाम और खांसी जैसी समस्याएं हो रही हैं। बारिश का असर फसल पर भी पड़ रहा है। क्योंकि बारिश होने से खादर के क्षेत्रों में गन्ना छिलाई नहीं हो रही है। सरसों की फसल भी बारिश की वजह से गिर गई है। इसके साथ ही रुक रुककर पड़ रही बारिश से ठंड बढ़ गई है। हालांकि बुधवार तड़के चार बजे हुई बारिश के बाद दोपहर को धूप निकल आई। रात में ठंड का प्रकोप जारी है। बारिश पड़ने से मौसम में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नगीना मौसम वेधशाला के अनुसार बृहस्पतिवार को भी मौसम खराब रहेगा। पूरे दिन बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी का असर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें