78 शिकायतें दर्ज, 16 का मौके पर ही निस्तारण
बिजनौर/नगीना। बिजनौर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 41 शिकायतें आई। जिनमें नौ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतें विभागों को भेज दी गई हैं। उधर नगीना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 37 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से सात का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
बिजनौर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रम आदित्य सिंह, तहसीलदार प्रीति आदि ने शिकायतें सुनीं। कुल 41 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें से नौ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया है। उधर नगीना में मंगलवार को तहसील सभागार में एडीएम अवधेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 37 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एडीएम ने नगर के मोहल्ला शाह जहीर निवासी महिला शबाना को डीएम बिजनौर की तरफ से 1,58,387 रुपये का आर्थिक सहायता के रूप का चेक प्रदान किया। तहसीलदार ने बताया की पीड़ित महिला के पति की विदेश में मौत हो गई थी। इस मौके पर एसडीएम घनश्याम वर्मा, तहसीलदार हामिद हुसैन, सीओ राकेश श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी देशराज वत्स, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।