फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 शिकायतें दर्ज, आठ का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
110 शिकायतें दर्ज, आठ का निस्तारण
विज्ञापन

धामपुर। तहसील के सभाकक्ष में मंगलवार को संपूर्ण समाधान कार्यक्रम में 110 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई। इनमें से आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। कई अधिकारी गैरहाजिर पाने पर एसडीएम ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के अपर आयुक्त प्रशासन बीएन यादव ने कहा संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों का निदान फोन पर न करें। मौके पर जाकर निर्धारित समय में करें। कार्यक्रम के अंत में एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने कहा शिकायतों का समय से गुणवत्ता के साथ निदान करें। एसडीएम ने गैर हाजिर मिले अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई करने को डीएम को रिपोर्ट भेजने की बात कही है। मुरादाबाद मंडल के अपर आयुक्त प्रशासन बीएन यादव ने भी शिकायतों को सुना। कार्यक्रम में तहसीलदार रमेश चौहान, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम, खंड शिक्षा अधिकारी योगेश पाल, ईओ सुभाष सिंह, पूर्ति निरीक्षक नीरज वर्मा, सहायक क्षेत्रीय अधिकारी पूर्ति विभाग चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें