बाइक न दिलाने पर हाथ की नस काटी
नगीना। पिता के बाइक न दिलाने से नाराज युवक ने धारदार हथियार से अपने हाथ की नस काट ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी पर लाए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
परिजनों के अनुसार तहसील क्षेत्र के ग्राम टांडा माईदास निवासी बृजपाल सिंह का अठारह वर्षीय पुत्र शिवम अपने पिता से काफी समय से बाइक दिलाने की मांग कर रहा था। पिता द्वारा बाइक न दिलवाने से नाराज होकर शिवम ने रविवार की रात दस बजे करीब अपने घर पर ही धारदार हथियार से अपने बाएं हाथ की नस काट ली। परिजन डायल 100 की मदद से उपचार के लिए रात में ही एक बजे सीएचसी नगीना लाए। अधिक रक्तस्राव होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया।