स्योहारा। सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत हो गई। शनिवार की शाम गांव दिंदारपुर खानपुर मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मिनी मैट्रो में बैठा गांव दिंदारपुर निवासी हिमांशु 14 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया था। हिमांशु किसी शादी समारोह में भाग लेने जा रहा था। घायल को सीएचसी में ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। हिमांशु की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा किया। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस ट्रैक्टर को बरामद कर थाने ले गई। मृतक के पिता सुक्खन सिंह सिंह की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मीट बरामद किया
स्योहारा। पुलिस ने गांव मंगलखेड़ा में नसीम के घर पर छापा मार कर 40 किलो मीट, तराजु बांट, काटने के उपकरण बरामद किया। घर की तलाशी में एक तमंचा तथा दो कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस ने नसीम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।