फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत शिरोमणि रविदास की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई
विज्ञापन

राजा का ताजपुर। संत शिरोमणि रविदास की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। रविदास धर्मशाला पर पूजा अर्चना के बाद सुंदर झांकियों और बैंडबाजे के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में संत रविदास, भीमराव आंबेडकर, महात्मा बुद्ध, ज्योतिबा फूले, साबित्रीबाई फूले आदि संतों की झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा में शामिल अखाड़े में युवाओं ने करतब दिखाए। रविदास धर्मशाला से शुरू हुई शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई, वापस धर्मशाला पहुंची। सांप्रदायिक सद्भावना की मिसाल देते हुए मुस्लिम और सिख समाज के लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर जलपान करा शोभायात्रा का स्वागत किया। रविदास समिति के सदस्यों ने ग्राम प्रधान सुरेश सैनी, रफीक अहमद, टिल्लू त्यागी, कमरुल हफीज, होरी सिंह, हाजी शमशाद आदि को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। शोभायात्रा के आयोजन में बलराम सिंह, अजय सिंह, सुरेश कुमार, राजपाल सिंह, रमेश सिंह, इंदर सिंह, उमेश कुमार, वरुण सिंह, संजय सिंह, सोनू आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन


रविदास जयंती पर वार्षिक भंडारे का आयोजन
फोटो समाचार ---
नींदडू़। रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले वार्षिक भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग कर भोजन ग्रहण किया। बुधवार को बसेड़ा खुर्द में संत रविदास झंडा समिति के तत्वावधान में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। समर्थ गुरु रविदास जी के आदर्श पर चलने और उनकी शिक्षाओं का प्रचार प्रसार करने का संकल्प लिया गया। रविदास जयंती के उपलक्ष्य में होने वाले भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अध्यक्ष सोनू कुमार, उपाध्यक्ष शीतल कुमार, सचिव वीरेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, सन्नी कुमार, विजयपाल सिंह, रवि कुमार, लक्ष्मण सिंह, धर्मवीर सिंह, राजा राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें