फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी सुरक्षा में निकला रविदास जयंती का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। गांव टंढेरा में रविदास जयंती का जुलूस पुलिस की सुरक्षा में शांतिपूर्ण ढंग से निकल गया। मस्जिद के पास लाउडस्पीकर बंद करने को लेकर कुछ देर के लिए जुलूस रोक दिया गया, लेकिन सीओ व एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाकर जुलूस निकलवा दिया।
विज्ञापन

गांव टंढेरा में पिछले कई वर्षों से गांव में रविदास शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर विवाद चल रहा है। करीब आठ वर्ष पूर्व मस्जिद के पास लाउडस्पीकर एवं ढोल बंद कर जुलूस निकाले जाने को दोनो पक्षों में समझौता हो गया था। बुधवार को गांव में भारी सुरक्षा के बीच जुलूस निकाला गया। जुलूस जब मस्जिद के पास पहुंचा तो अधिकारियों ने जुलूस में शामिल लोगों से समझौते के अनुसार लाउडस्पीकर व ढोल आदि बंद करने को कहा। इस बात पर ग्रामीणों ने जुलूस को वहीं रोक दिया। बाद में एसडीएम आलोक यादव व सीओ आरके श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को समझाकर जुलूस संपन्न कराया। गांव में सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें