प्रयोगात्मक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए कई कॉलेजों ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
आरजेपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओपी सिंह ने बताया कि रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा सात जनवरी को होगी। एग्रोनोमी शस्य विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा भी सात जनवरी को होगी। भौतिक विज्ञान की नौ जनवरी को। वनस्पति विज्ञान की नौ व 10 जनवरी को होगी। सचिवीय पद्धति व जंतु विज्ञान कृषि भाग दो की प्रयोगात्मक परीक्षा नौ जनवरी को कॉलेज में होगी। सभी प्रयोगात्मक परीक्षा पूर्वाह्न नौ बजे से आयोजित की जाएगी।
राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के संस्थागत छात्रों की रसायन विज्ञान के बैच एक व दो की प्रयोगात्मक परीक्षा आठ जनवरी को तथा बैच तीन व चार की प्रयोगात्मक परीक्षा नौ जनवरी को होगी। जबकि व्यक्तिगत छात्रों की रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 10 जनवरी को पूर्वाह्न नौ बजे से कॉलेज में होगी। राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर की संस्थागत व व्यक्तिगत छात्रों की शारीरिक शिक्षा एवं खेल की प्रयोगात्मक परीक्षा आठ से 12 जनवरी तक सुबह दस बजे विद्यालय परिसर में होगी।
बेगावाला में किसान इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. सुनीति त्यागी ने बताया कि इंटरमीडिएट संस्थागत के रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा आठ जनवरी को तथा भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा नौ जनवरी को होगी। परीक्षा पूर्वाह्न नौ बजे से कॉलेज में आयोजित की जाएगी।