फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम में भ्रष्टाचार, मिशन निदेशक ने सीडीओ को दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
NRHM job
विज्ञापन

विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल के जिला प्रवक्ता यादराम सिंह चंदेल ने सीएमओ पर स्वास्थ्य विभाग के एनआरएचएम द्वारा संचालित अनेक मदों में खेल करने का आरोप लगाया है। चंदेल ने इस मामले की शिकायत जनपद के दौरे पर आए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक एवं जिले के नोडल अफसर पंकज कुमार से की है। नोडल अधिकारी ने सीडीओ मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को यादराम सिंह चंदेल ने जनसूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचनाओं से संबंधित नोडल अधिकारी पंकज कुमार को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि जिला अस्पताल में करीब एक साल तक मरीजों की आंखों का आपरेशन नहीं हुआ। जनपद में नौ नगरीय बिजनौर, नगीना, स्योहारा, किरतपुर, धामपुर, शेरकोट, चांदपुर, नजीबाबाद आदि में संचालित है। इनमें नगीना व नजीबाबाद में 15-15, बिजनौर नगर में 20, शेरकोट और चांदपुर में 13-13, किरतपुर और धामपुर में 12-12, स्योहारा में 11 का स्टाफ दिखा रखा है। आरोप है कि मौके पर दो या तीन व्यक्तियों का ही स्टाफ रहता है। चंदेल ने बताया कि नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किराया करीब 10 से 15 हजार रुपये का भुगतान किया जाता है। इन स्वास्थ्य केंद्रों का किराया मोहल्ले, बस्तियों के हिसाब से पांच से छह हजार के करीब बैठता है। चंदेल के अनुसार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के प्रत्येक ब्लॉक पर दो-दो गाड़ियां संचालित हैं। प्रति गाड़ी 21 हजार रुपये की दर से भुगतान किया जाता है। आरोप है कि जिन गाड़ियों को ब्लॉक में दिखा रखा है। मानक के अनुरूप उनका रजिस्ट्रेशन भी समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें