फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक से अधिक स्कूलों के चार्ज रखने वाले शिक्षक नपेंगें

विज्ञापन
school - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक से अधिक स्कूलों के चार्ज रखने वाले शिक्षक नपेंगे
विज्ञापन

बिजनौर। शासन के आदेश को ताक पर रख कर एक से अधिक स्कूलों का वित्तीय चार्ज रखने वाले शिक्षक जल्द ही नपेंगे। शिक्षा विभाग ने ऐसे शिक्षकों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। विकास क्षेत्रों में खंड शिक्षा अधिकारियों की मनमानी पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को काफी ऐसे स्कूल मिले हैं जिनका चार्ज उन स्कूलों के शिक्षकों के पास नहीं है। वित्तीय चार्ज दूसरे स्कूलों के शिक्षकों के पास होने से अधिकारी खफा है। बीएसए महेश चंद्र ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन स्कूलों में शिक्षक है उनका वित्तीय चार्ज उसी स्कूल के शिक्षक के पास हो। बीएसए के निर्देश पर शिक्षा विभाग में खलबली मची है। जिले के 200 से अधिक ऐसे स्कूल बताए जाते हैं। जिनका वित्तीय चार्ज दूसरे स्कूलों के शिक्षकों के पास है। जिन शिक्षकों के पास चार्ज है ये शिक्षक बीईओ के नजदीकी बताए जाते हैं। ऐसे शिक्षकों पर बीएसए ने सख्त है। बीएसए ने एक सप्ताह के भीतर स्कूलों के मूल शिक्षकों को चार्ज देने के निर्देश दिए हैं, ऐसा नहीं होने पर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अब विकास क्षेत्रों में बीईओ की मनमानी पर भी अंकुश लगाने की बात की जा रही है। बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर एक से अधिक स्कूलों का चार्ज होने के प्रकरण सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मूल विद्यालयों के शिक्षकों को चार्ज नहीं सौंपने पर संबंधित बीईओ के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें