फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विशेष स्वच्छता रैली में शामिल सफाई कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। सफाई कर्मियों ने तत्काल समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह की के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनकी न्यायोचित मांगों को पूरा नहीं कर रही है। जिसकी वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों ने ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाने, कर्मचारियों का समायोजन करने और नगर पालिका या निगम की भांति शीत कालीन और ग्रीष्मकालीन वर्दी उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

सफाई उपकरणों का पैसा कर्मचारियों के खाते में भेजने की व्यवस्था करने के अलावा कर्मचारियों को सुपरवाईजर के पद पर पदोन्नत करने की सिफारिश की। यदि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो मजबूरन उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नवाब खान, दयाराम वाल्मीकि, रामपाल सिंह, कमल सिंह, धीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें