सैदनगली। कस्बे में शिव शक्ति सेवा सम िति के तत्वावधान में बुधवार को 95 शिव भक्त बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए। जत्थे का कस्बे के लोगों ने जगह-जगह फूलों से स्वागत किया।
सैदनगली कस्बे में और आसपास के गांव से बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शनों के लिए बुधवार को कस्बे के संतोषी माता मंदिर से 95 शिव भक्तों का जत्था रवाना हुआ। कस्बे में बैंड बाजों से जुलूस निकाला गया, जिसका लोगों ने जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान भोले बाबा के जयकारे लगते रहे। शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश हिंदू ने बताया कि यात्रियों में लगभग 20 महिलाएं भी शामिल हैं। यह यात्रा लगभग 15 दिन तक चलेगी। इस दौरान अभिनव कौशिक, शेखर गुप्ता शरद कुमार, अनुराग अग्रवाल, दिनेश टांक, राकेश गुप्ता,अनुज अग्रवाल, मुदित गुप्ता, नितिन वर्मा, महानंद वर्मा आदि मौजूद रहे।