फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे अरसे से बंद पैसेंजर ट्रेनों का संचालन 29 से

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। लखनऊ और आगरा दिशा में जाने वाली दो पैसेंजर ट्रेनें लंबे अरसे से बंद होने से यात्रियों परेशान हैं। रेलवे एक-एक सप्ताह के अंतराल से ट्रेनों का संचालन शुरू होने की अवधि लगातार बढ़ा रहा है। सहारनपुर-लखनऊ और ऋषिकेश बांदीकुई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन अब 29 मई से करने की रेलवे ने सूचना जारी की है।
विज्ञापन

सहारनपुर से लखनऊ और आगरा दिशा की आम यात्रियों से जुड़ी दोनों पैसेंजर ट्रेनों का संचालन लगभग छह माह से बंद है। छोटे-छोटे स्टेशनों से जुड़े यात्री पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद होने से काफी परेशान हैं। रेलवे ने सहारनपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली 54251 अप और 54252 डाउन पैसेंजर ट्रेनों के साथ ऋषिकेश बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन संचालन 23 मई 2018 से शुरू करने की घोषणा की थी। अब रेलवे ने इन ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए एक सप्ताह अवधि और बढ़ा दी है। अब इनका संचालन 29 मई से शुरू होगा। दैनिक यात्रियों और कारोबारियों ने दोनों ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें