बिजनौर। जनपद की तीन सरकारी और दो निजी क्षेत्र की आईटीआई में बायोमैट्रिक हाजिरी लगेगी। इसके लिए शासनादेश प्राप्त हो चुका है। जून से यह प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। सभी का डाटा फीडिंग कर एनआईसी को भेज दिया गया है।
सरकार सभी क्षेत्रों को डिजिटल इंडिया से जोड़ना चाहती है। इसी क्रम में जिले की आईटीआई में भी बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। डाटा फीडिंग कर एनआईसी को भेजा जा रहा है, जिससे सभी कर्मचारियों को हाजिरी लगाने में आसानी हो जाए। बायोमैट्रिक मशीनें लगाने के लिए तीन सरकारी और दो प्राइवेट आईटीआई का चयन किया गया है। सरकारी क्षेत्र की बिजनौर, नजीबाबाद, धामपुर और निजी क्षेत्र की बिजनौर आईटीआई बिजनौर और किसान आईटीआई दारानगर गंज शामिल हैं। जिला बिजनौर में निजी क्षेत्र की कुल 19 आईटीआई हैं। भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी सरकारी और प्राइवेट आईटीआई में कर्मचारियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति लगवाने का शासनादेश दिया गया था। राजकीय आईटीआई के वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार शर्मा एवं बिजनौर आईटीआई के प्रबंधक महेंद्र सिंह ने बताया कि जिले की तीन सरकारी और दो प्राइवेट आईटीआई के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगाने के आदेश दिए गए हैं।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई
बिजनौर। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य के अनुसार विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए मेरिट के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मई तक है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रात्रि 12 बजे के बाद वेबसाइट निष्क्रिय हो जाएगी।