फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क दुर्घटना , दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच महिलाओं समेत दस लोग घायल हो गए। आठ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर किया गया।
विज्ञापन

बिजनौर के दारानगर गंज निवासी घायल बलराम सिंह 40 वर्ष ने बताया कि वह अपनी भतीजे 12 वर्ष शिखा को लेकर धामपुर से नगीना आने के लिए टाटा मैजिक में सवार हुआ था। इसी मैजिक में धामपुर के गांव नंगली झाड़म निवासी हरवती 35 वर्ष पत्नी धीर सिंह, मुन्नी पत्नी जय प्रकाश, गुड्डी पत्नी पाल सिंह निवासी बिजनौर पीली चौकी, नजीबाबाद निवासी यशपाल, किशनपुर कुंडा निवासी शीतल पत्नी धर्मेंद्र, बसेड़ा कुंवर निवासी सिमरन पुत्री नागेंद्र सिंह समेत धामपुर से नगीना की सवारियां टाटा मैजिक में सवार थी। जब टाटा मैजिक गांव अलीगढ़ के मंदिर के सामने पहुंची तो सड़क के गड्ढे से बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलट गई। मंदिर पर मौजूद ग्रामीण बचाव के लिए दौड़ पड़े और आनन फानन में मैजिक को सीधा कर सवारियों को निकाल दिया। सभी घायलों को नगीना सीएचसी पर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बिजनौर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार देर शाम नगीना बढ़ापुर मार्ग स्थित गांव बांसोवाला में गांव टांडा साहूवाला निवासी सोनू , वीरेंद्र बाइक सड़क किनारे खड़ी करके अपने दोस्त का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच नगीना की ओर से आ रही एक तेज गति की कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। घायलों को देर रात नगीना सीएचसी पर उपचार के लिए लाया गया। यहां से परिजन उपचार के बाद वापस घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें