फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलित शिक्षमित्रों के कारण विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम फ्लाप

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 30 जुलाई रविवार को विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया था, लेकिन बीएलओ बने आंदोलित शिक्षामित्रों के कारण यह कार्यक्रम फ्लाप होकर रह गया है। अधिकांश बूथों पर बीएलओ नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

धामपुर तहसील क्षेत्र में के चार ब्लाकों में करीब 788 बूथ है। इन सभी बूथों पर अधिकांश शिक्षक ही बीएलओ के रूप में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत लगाए गए है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 30 जुलाई रविवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान था। इस अभियान के तहत सभी बीएलओ को बूथों पर सवेरे 10 बजे से शाम के चार तक उपस्थित रहकर बूथ क्षेत्र के लोगों की वोटों से संबंधित समस्या का निदान करना था, पर रविवार को शिक्षकों और शिक्षामित्रों के चल रहे आंदोलन के कारण अधिकांश बूथ सूने पड़े रहे। शिक्षक सौरभ चौधरी, जयवीर सिंह , करन सिंह, दिलावर सिंह आदि कहना है कि जब वे कोर्ट के फैैसले के बाद शिक्षक ही नहीं रहे हैं तो बीएलओ की ड्यूटी क्यों करें। जिसकी वजह से रविवार को लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं एसडीएम वीके सिंह का कहना है कि शिक्षामित्रों के आंदोलन के कारण अधिकांश बूथों पर बीएलओ नहीं पहुंचे। बूथों पर प्रशासन की ओर से शिक्षामित्रों और शिक्षकों को ही बीएलओ बना रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें