फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर बल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर को औद्योगिक क्षेत्र में विकसित करने पर जोर दिया
विज्ञापन

बिजनौर । जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की मासिक बैठक में जिले को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया । इस मौके पर नगीना में विद्युत आपूर्ति के सुधार की मांग की।
कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु और व्यापार बंधु की मासिक बैठक में जिलाधिकारी जगतराज ने कहा कि महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सहित समस्त अधिकारीगण व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण करना सुनिश्चित करें । उन्होंने महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को यह भी निर्देश दिए कि जिन औद्योगिक स्थानों में भूखंड खाली पड़े हुए हैं और उनके आवंटन के लिए उद्यमियों की ओर से आवेदन किए गए हैं, तत्काल उन्हें नियमानुसार रिक्त भूखंडों का आवंटन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सामान्य ऋण योजना और अन्य मामलों के लंबित पाए जाने पर इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए बैंक अधिकारी को निर्देश दिए कि ऋण से संबंधित लंबित प्रकरणों की स्वयं जांच करते हुए मानक के अनुसार लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध करा कर मामलों को गुणवत्तापूर्वक निस्तारित करना सुनिश्चित करें और स्वीकृत हुए आवेदकों को तत्काल ऋण उपलब्ध करायें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना से आये रायल वुड हैंडीक्राफ्ट के मालिक जुल्फुकार अहमद और वुड क्राफ्ट संस्था के अध्यक्ष इरशाद मुल्तानी ने नगीना में बिजली आपूर्ति की समस्या की शिकायत की । डीएम ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए गए कि प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान कराएं ताकि स्थानीय काष्ठ कला उद्योग प्रभावित न होने पाए। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त निदेशक उद्योग अमीता रस्तौगी ने किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मदन सिह गर्ब्याल, एसपीसिटी राजधारी चौरसिया सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी और उद्योग बंधु, आदि व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें