फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौफतपुर में झाड़फूंक करने वाले से कराया महिला का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अब सांप ने मंडावली में महिला को डसा
विज्ञापन

मंडावली (बिजनौर)। गांव मंडावली में घर के बाहर घास काट रही एक महिला को सांप ने डस लिया। क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में उपचार की सुविधा न होने पर परिजन महिला को नांगल क्षेत्र के गांव सौफतपुर में झाड़फूंक से इलाज कराने के लिए ले गए।
विज्ञापन

मंडावली की आबादी में वसीम अहमद का भी घर है। रविवार सुबह करीब छह बजे वसीम की पत्नी फरहाना (35) घर के बाहर दराती से घास काट रही थी। तभी अचानक एक सांप ने उसे हाथ पर डस लिया। महिला की चीख-पुकार पर पहुंचे परिजनों को महिला द्वारा सांप द्वारा डसने के बारे में बताया, तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में सांप काटने पर उपचार के लिए दी जाने वाली दवा (एंटी स्नेक वॉयल) उपलब्ध न होने से महिला के परिजन काफी देर तक बौखलाए रहे। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि नांगल क्षेत्र के गांव सौफतपुर में एक व्यक्ति द्वारा झाड़फूंक से सांप के काटने का इलाज किया जाता है। परिजन फरहाना को सौफतपुर ले गए। महिला की हालत स्थिर बनी हुई थी। उधर, गांव बाजोपुर में अभी भी सांप का खौफ कम नहीं हुआ है। लोग डरे-सहमे से हैं। दरअसल गांव बाजोपुर में सर्पदंश से दो लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जन भर लोग पीड़ित हैं। लोगों का कहना है कि जब-जब गांव में वनकर्मी आए हैं, गांव में सांप नहीं देखा गया है, लेकिन ग्रामीणों को अक्सर सांप नजर आने से खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि वनकर्मी सांप को लेकर केवल कयास ही लगा रहे हैं। सांपों को पकड़ने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें