फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी के अवैध खनन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौधरोपण की जमीन पर मिट्टी का खनन करने पर भड़के
विज्ञापन

आठ ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी मशीन पकड़कर पुलिस को सौंपी
फोटो - 22एनजेडबी02ए, 02बी
मंडावली/नजीबाबाद। पौधरोपण की जमीन से मिट्टी का अवैध खनन का आरोप लगाते हुए रहमापुर के ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने खनन से जुड़े आठ ट्रैक्टर ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन पुलिस को सौंप दी। ग्रामीणों का आरोप है कि दिनभर मिट्टी ढुलान से क्षेत्र में धूल युक्त वातावरण बना हुआ है, जिससे आवागमन और स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।
मंडावली क्षेत्र के गांव रहमापुर के कोमल सिंह, दीपक, दिनेश, विरेश, सुधीर, अवनीश, हेमंत, अंकुर, राजन, चारू सिंह आदि ग्रामीणों ने गांव से कुछ फासले पर मौजा थापल जटपुरा में अवैध मिट्टी खनन का जमकर विरोध किया। आरोप है कि खनन माफिया अनाधिकृत रूप से पौधरोपण की भूमि से मिट्टी का खनन कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में 10 से 15 फिट गहराई तक मिट्टी के खनन से आसपास के खेतों को नुकसान पहुंचने तथा दिनभर मिट्टी खनन से भरी ट्रॉलियां क्षेत्र में दौड़ने से पूरे मार्ग तथा आसपास धूल युक्त वातावरण होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने क्षेत्र में खनन करने आए आठ ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी मशीन अपने कब्जे में लेकर मंडावली पुलिस को सौंप दी, जबकि खनन करने आए लोग मौके से भाग गए। ग्रामीणों का आरोप है कि रोडवेज डिपो में मिट्टी भरान की परमिशन के नाम पर ठेकेदार और खनन माफिया पुलिस की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर मिट्टी खुर्दबुर्द कर रहे हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों मेधराज, तेजपाल, सुरेश, रामपाल, इस्लामुद्दीन, असलम ने बताया कि गहरे मिट्टी कटान से उनके खेतों को बरसात में भारी क्षति पहुंचने की आशंका बन गई है।
मंडावली थाने के एसआई अमरपाल सिंह ने बताया कि पता चला है कि मिट्टी रोडवेज डिपो परिसर में डाली जा रही है, लेकिन ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से भाग निकले और पकड़े गए ट्रैक्टर ट्रॉंली एवं जेसीबी मशीन के संबंध में शाम तक भी कोई व्यक्ति अपना पक्ष लेकर नहीं पहुंचा है। उन्होंने किसी के न आने पर वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जानकारी दी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लेखपाल को रिपोर्ट देने को कहा
नजीबाबाद। तहसीलदार देवेंद्र पांडेय ने बताया कि ग्राम थापल में खसरा संख्या 94 में रकबा 0.187 हेक्टेयर भूमि से 3000 घनमीटर मिट्टी का खनन की अनुमति दी गई है। यहां से मिट्टी निर्माणाधीन रोडवेज डिपो परिसर में डाली जानी है। मिट्टी ढुलान के लिए 10 ट्रैक्टर ट्रॉलियों की अनुमति है। उन्होंने बताया कि 14 जून से 13 जुलाई तक मानक के अनुरूप ही मिट्टी खनन की स्वीकृति है। मिट्टी खुदान में जेसीबी मशीन लगाना गलत है। क्षेत्रीय लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। खामियां मिलने पर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें