फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस की तैयारी में जुटे शिक्षा विभाग के अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
योग दिवस पर निर्धारित यूनिफॉर्म में आएंगे छात्र छात्राएं
विज्ञापन

बिजनौर । प्रशासन के कड़े रुख के चलते शिक्षा विभाग के अफसर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में जुट गए हैं। डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे ने जिले के सभी प्रधानाचार्यों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को छात्र-छात्राओं को निर्धारित यूनिफॉर्म में आने के निर्देश दिए हैं। छात्रों को योग दिवस में लाने के लिए शिक्षकों को भी पसीना बहाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को सीडीओ डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रधानाचार्यों को कहा गया है कि योग दिवस के दिन छात्र निर्धारित टी शर्ट और लोवर, छात्राएं कुर्ता और सलवार में योग कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। उन्होंने प्रधानाचार्यों को कार्यक्रम में रुचि लेने को कहा है। ताकि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित हों। उन्होंने जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, मान्यता प्राप्त और वित्त विहीन स्कूलों के शिक्षकों व छात्रों को योग दिवस पर प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने को कहा गया है। योग दिवस के लिए पिछले कई दिनों से शिक्षा विभाग के अफसर भी तैयारी में जुटे हैं। ग्रीष्म काल अवकाश चलने के कारण कार्यक्रम से छात्रों को जोड़ने के लिए शिक्षकों को पसीना बहाना पड़ रहा है। पर प्रशासन के कड़े रुख के चलते शिक्षा विभाग के अफसर हरकत में आ गए हैँ और योग दिवस की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें