फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 70 नए कोरोना के केस मिले

विज्ञापन
बिजनौर में मुख्य बाजार में उमड़ रही भारी भीड़। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को कोरोना के 70 नए केस मिले। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 4930 हो गई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले बढ़कर 418 पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सोमवार को कुल 1583 जांच रिपोर्ट मिली, इनमें 1513 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल चार लाख 15 हजार 684 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से कुल चार लाख 13 हजार 275 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 4930 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी हैं। अब तक जिले में कोरोना से कुल 67 लोगों की मौत हुई हैं। नए मरीजों में बिजनौर शहर से 12, गांव सिकंदरपुर, बसी किरतपुर, धीमारेड़ी, हुर्रनंगला, गांव इलायचीपुर खड़कू, मंडावर, गांव पूंडरी कला, उत्तम शुगर मिल बरकातपुर से एक-एक, गांव बुडगरा से नजीबाबाद से 19, हल्दौर से 14 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें