नजीबाबाद लोनिवि कराएगा बढ़ापुर के गांव मोहिउद्दीनपुर से गुजर रहे मार्ग का चौड़ीकरण।
- फोटो : NAZIBABAD
62.50 करोड़ से होगा अफजलगढ़-कालागढ़ मार्ग का चौड़ीकरण
नजीबाबाद/बढ़ापुर। अफजलगढ़-कालागढ़ मार्ग पर बिड़ला फार्म क्षेत्र से गुजरने वाले मार्ग का लोनिवि द्वारा शीघ्र चौड़ीकरण कराया जाएगा। इससे अफजलगढ़ से हरगनपुर तक के ग्रामीणों को संपर्क मार्ग से कम समय में आवागमन का लाभ मिलेगा।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि नाबार्ड-25 योजना के अंतर्गत 62.50 करोड़ रुपए की लागत से संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। अफजलगढ़-कालागढ़ मार्ग से बिड़ला फार्म, हरेवली, बेनीपुर होते हुए मोहिउद्दीनपुर संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण कराएगी। हरगनपुर को जोड़ने वाले क्षेत्र के अनेक गांव से जुड़े करीब 42 किमी लंबे संपर्क मार्ग की चौड़ाई तीन मीटर से बढ़ाकर 5.5 मीटर की जाएगी।
बढ़ापुर के विधायक शुशांत सिंह के प्रयास से क्षेत्रवासियों को मिल रहे संपर्क मार्ग चौड़ीकरण की सौगात से इस्लामाबाद, सारंगवाला, ब्राह्मणवाला, दोधराजपुर सहित करीब 35 गांव की करीब 10 लाख की आबादी को सुविधाजनक आवागमन का फायदा मिलेगा।
वैकल्पिक मार्ग में उपयोग होगा मार्ग
नजीबाबाद। लोनिवि द्वारा मार्ग का चौड़ीकरण और सुधरीकरण कराने से एनएच 734 के बाधित होने पर इस मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में यातायात गुजारने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। गन्ना बाहुल्य क्षेत्र के किसानों को चौड़ीकरण से फायदा होगा।