फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जोड़ों के दर्द से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। जिला अस्पताल में अब लोगों को जल्द ही जोड़ों के दर्द से निजात मिल सकेगी। इसके लिए जिला अस्पताल को चार हड्डी रोग विशेषज्ञ उपलब्ध हो चुके हैं, जबकि दो फिजियोथेरेपिस्ट की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी।
विज्ञापन

लंबे समय से जिला अस्पताल में हड्डी के डाक्टर की किल्लत थी। दो साल पहले ऑर्थोपैडिक सर्जन अनिल अग्रवाल का स्थानांतरण होने के बाद से यह पद खाली थी। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को कोई परेशानी न हो, इसी को ध्यान में रखते हुए अफसरों ने अफजलगढ़ में कार्यरत डा. संजय कुमार को जिला अस्पताल से अटैच कर दिया गया था। तभी से डा. संजय कुमार अपनी मूल तैनाती के साथ-साथ सप्ताह में दो दिन जिला अस्पताल में भी ओपीडी करते रहे। मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए शासन की ओर से हड्डी एवं जोड़ रोग के तीन और चिकित्सक जिला अस्पताल को दिए गए है। अफसरों के अनुसार प्रतिदिन जिला अस्पताल में हड्डी की विभिन्न समस्याओं एवं जोड़ों में दर्द की समस्या से पीड़ित लगभग 50 मरीज आते हैं। अभी तक उपचार के लिए मरीजों को इलाज कराने या तो मेरठ मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता था या फिर महंगी फीस पर प्राइवेट इलाज कराने को मजबूर होना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। शासन ने डा. यादवेंद्र को ठाकुरद्वारा से जिला अस्पताल भेजा है। इसके अलावा डा. रोबिन तायल और रोहित कुमार कुमार की संविदा चिकित्सक के रूप से तैनाती हुई है। सीएमएस सुखवीर सिंह ने बताया कि वर्तमान में जिला अस्पताल में चार हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा शासन से जल्द मंजूरी मिलने के बाद दो फिजियोथेरेपिस्ट की नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें