फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं की परीक्षा दो मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई की परीक्षा आज से
विज्ञापन

बिजनौर। सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं की परीक्षा दो मार्च आज से तीसरी आंख की निगरानी में शुरू होगी। जिले में 16 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में दस हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा की जिला कोआर्डिनेटर सीमा विश्वास के अनुसार सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
सीबीएसई परीक्षा की जिला कोआर्डिनेटर सीमा विश्वास के अनुसार सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं की परीक्षा दो मार्च शनिवार से शुरू है। जिले में 16 परीक्षा केंद्र है। इनमें जिला मुख्यालय पर पांच, धामपुर में चार, नजीबाबाद में तीन, नूरपुर में दो तथा नगीना व चांदपुर में एक-एक परीक्षा केंद्र हैं। सभी केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिले में कक्षा दस के 6134 व बारहवीं के 4250 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। कुल 10384 छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से डेढ़ बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थी से कहा गया है कि वह अपना कॉलेज का पहचान पत्र अर्थात आईडी लेकर आएंगे। परीक्षा पर निगरानी के लिए दो सचल दल बने हैं। परीक्षा दो मार्च से चार अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा केंद्र ही कापियों का संकलन केंद्र है। उसी दिन कापियां सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून भेजी जाएंगी।
जिला मुख्यालय के परीक्षा केंद्र
1. डीडी पी एस
2. माडर्न एरा पब्लिक स्कूल
3. एमडी पब्लिक स्कूल
4. एएन पब्लिक स्कूल
5. बिजनौर पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें