चार डिग्री सेल्सियस रहा जिले का तापमान
नगीना। बृहस्पतिवार को जिले के न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही तेज हवा चलने के कारण मौसम में ठिठुरन बनी रही। दोपहर में मौसम साफ होने के बाद धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन पूरे दिन ठिठुरन बनी रही।
कृषि अनुसंधान मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के मुताबिक ओलावृष्टि व ठंडी तेज हवा चलने के कारण जिले के तापमान में गिरावट आई। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में धूप खिलने के बाद जनजीवन सामान्य हो गया, लेकिन पूरे दिन ठिठुरन बनी रही। बाजारों में दोपहर बाद रौनक बढ़ गई। प्रेक्षक के अनुसार बृहस्पतिवार को जिले का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, आर्द्रता 94 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। जबकि दोपहर में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा और आर्द्रता 40 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश चार एमएम रिकॉर्ड की गई। किसान धर्मेंद्र सिंह ने बताया की सरसों की पकी फसल बुरी तरह से बर्बाद हो गई है। पशुओं के चारे के लिए बोई गई बरसीम की फसल को भी बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान हआ है।