फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में हुई चीनी मिल प्रबंध समिति की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बायो सीएनजी प्लांट के लिए जमीन देने का प्रस्ताव
विज्ञापन

नजीबाबाद। चीनी मिल नजीबाबाद की प्रबंध समिति ने बायो सीएनजी प्लांट के लिए लीज पर जमीन उपलब्ध कराने सहित कई प्रस्ताव पारित किए। सभापति एवं डीएम की उपस्थिति में आयोजित बैठक में प्रबंध समिति डायरेक्टर की ओर से मिल कांटे से चेन तक मार्ग पक्का कराने सहित कई सुझाव रखे।
किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद के सभागार में चीनी मिल प्रबंध समिति की त्रैमासिक सभा में चीनी मिल के सभापति एवं डीएम सुजीत कुमार ने चीनी मिल प्रबंध समिति सदस्यों का परिचय लिया। प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से चीनी मिल की छह एकड़ भूमि बायो सीएनजी प्लांट के लिए लीज पर देने का प्रस्ताव पारित किया गया। नेशनल फेडरेशन डेलिगेट के लिए जीएम के नाम के प्रस्ताव पर भी प्रबंध समिति ने मुहर लगाई। प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने टेंडर प्रक्रिया में डायरेक्टरों को शामिल करने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

गुरजीत सिंह काका ने चीनी मिल की चेन पुरानी होने, तोल कांटे से चीनी मिल चेन तक कच्चा रास्ता पक्का कराने का सुझाव रखा। प्रबंध समिति बैठक में डायरेक्टर लोकेंद्र सिंह, सुनील कुमार, पूर्णिमा अग्रवाल, शशि, कुसुम चौधरी, हेमेंद्र कुमार, पीतांबर सिंह, सचिन चौधरी, बलराज त्यागी, जितेंद्र कुमार, श्यामपाल ने प्रबंध समिति चर्चा में भाग लिया। चीनी मिल के मुख्य लेखाकार टीआर मौर्य, सीसीओ डॉ. एसएस ढाका, मुख्य अभियंता अंजनी कुमार, बीके मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी रामेंद्र सिंह, अजीत यादव सहित कई अधिकारी और कर्मचारी प्रबंध समिति बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


डीएम ने किया चीनी मिल प्लांट का निरीक्षण
नजीबाबाद। डीएम एवं चीनी मिल सभापति सुजीत कुमार ने चीनी मिल प्लांट का निरीक्षण किया। जीएम दानवीर सिंह ने डीएम को मिल का भ्रमण कराकर संयंत्र की तकनीकी गुणवत्ता की स्थिति से अवगत कराया। चीनी मिल को राष्ट्रीय स्तर के डेढ़ दर्जन राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार मिलने की भी डीएम को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें