फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागूवालप ट्रक ऑपरेटर ऑनर्स एसोसिएशन किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग
विज्ञापन

भागूवाला। भागूवाला ट्रक ऑपरेटर ऑनर्स एसोसिएशन ने अन्य राज्यों से आने वाले खनन ओवर लोड वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन ने खनन वाहनों की हड़ताल करने का भी निर्णय लिया।
विज्ञापन

भागूवाला ट्रक ऑपरेटर ऑनर्स एसोसिएशन की कार्यालय पर इस्माइल ठेकेदार के नेतृत्व में एकत्र हुए। प्रदर्शनकारी ट्रांसपोटर्स ने अन्य राज्य से ओवर लोड खनन वाहनों के आने पर नाराजगी व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन की ढील से अन्य राज्य के वाहन बेखौफ होकर ओवर लोडिंग कर रहे हैं। अन्य राज्य के अधिक क्षमता और ओवर लोड वाहन प्रदेश में आने से उनके कम क्षमता वाले वाहनों पर बुरा असर डाल रहा है। जिससे उनके वाहनों की डिमांड में कमी आई है। वक्ताओं ने प्रशासन से ओवर लोड वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। साथ ट्रांसपोटर्स ने अन्य राज्य के ओवर लोड वाहनों को न रोके जाने तक अपने खनन वाहनों की हड़ताल करने का निर्णय लिया। भूरे के संचालन में आयोजित प्रदर्शन में इरफान, अकबर, आरिफ, महमूद, प्रह्लाद, अमित कुमार, हाशम, अफजाल, साहबान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें