फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश वैन व बाइक की भिड़ंत में मां बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में मां बेटा घायल
विज्ञापन

जलीलपुर । बाइक और कैश वैन की भिड़ंत में बाइक सवार मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद कैश वैन जंगल में ही खड़ी रही और चालक तथा सुरक्षाकर्मी ईख में छिप गए।
विज्ञापन

शनिवार को धामपुर निवासी समला देवी अपने पुत्र मोहित के साथ बाइक से अपने मायके सलेमपुर जा रही थी। गांव धींवरपुरा मुर्गी फार्म के पास पहुंचने पर सामने से आ रही बैंक की कैश वैन व बाइक आपस में टकरा गई। मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी। घायल मोहित की गंभीर हालत को देखते हुए बिजनौर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें