फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के किसानों का नौ चीनी मिलों पर 324 करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे की चीनी मिलों को पंद्रह अक्तूबर तक गन्ना बकाया भुगतान करने के आदेश दिए हैं। सीएम के इस आदेश से जिले के गन्ना किसानों का नौ चीनी मिलों पर बकाया 324 करोड़ के भुगतान की उम्मीद जागी है। अकेले जिले की तीन चीनी मिलों पर 208.36 करोड़ रुपये बकाया है। अगर ऐसा हुआ तो ये किसानों की असल दिवाली होगी। में बकाया भुगतान की उम्मीद जागी है।
विज्ञापन

जिले के एक बड़े हिस्से में किसान गन्ने की खेती करता है। इसे किसान नगदी फसल मानता है। यहां किसान जिले की तीन चीनी मिलों के अलावा छह और मिलों पर भी अपना गन्ना डालते हैं। लेकिन समय पर भुगतान नहीं होने पर किसानों को मायूसी होती है। वर्ष 2017-18 में जिले के किसानों का 324 करोड़ रुपये गन्ना बकाया है। इसमें जिले की तीन मिलों पर करीब 208 करोड़ बकाया है। बाकी बकाया जिले के बाहर की चीनी मिलों पर है। जिले में सबसे अधिक बकाया 87.55 करोड़ रुपये वेब शुगर मिल मलेशिया पर है। जबकि बाहरी चीनी मिलों में सबसे अधिक 38.34 करोड़ असमोली शुगर मिल पर है। बकाया भुगतान न होने से किसान परेशान है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। इससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। आदेशों के बाद भी बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जिले के किसानों का नौ चीनी मिलों पर करीब 324 करोड़ रुपये बकाया है। जिसमें छह चीनी मिले दूसरे जिले की है।

किस मिल पर कितना गन्ना भुगतान बाकी
- वेब शुगर मिल मलेशिया - 87.55
- त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर- 74.37
- दि किसान सहकारी चीनी मिल हसनपुर-गजरौला-हसनपुर मिल- 46.41
- असमोली शुगर मिल-38.34
- स्योहारा शुगर मिल-12.03
- धामपुर शुगर मिल-03.62
- अगवानपुर शुगर मिल- 51.10
- डेलवाड़ा शुगर मिल-09.75
- रानीनगला शुगर मिल-0.98
नोट : ये आंकड़े करोड़ में है। जो जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय से लिए गए हैं।

सबसे कम 98 लाख रानी नगला चीनी पर बकाया
जिले के किसानों को नौ चीनी मिलों पर 324 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें तीन चीनी मिले जिले में संचालित है। जबकि छह चीनी मिले पड़ोसी जिले में संचालित हैं। इससे सबसे कम रानी नगला चीनी मिल पर 98 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें