नहटौर (बिजनौर)। आयुष मेडिकल एसोसिएशन की बैठक में चिकित्सकों ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। चिकित्सकों ने अपने दायित्वों का निर्वाह ईमानदारी से करने का आह्वान किया।
नहटौर धामपुर मार्ग पर बैरमनगर में आयुष मेडिकल एसोसिएशन की आयोजित बैठक की अध्यक्षता चिकित्सक धर्मपाल सिंह व संचालन परवेज आलम ने किया। वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सकों का धर्म सेवा भाव से कार्य करना है। वह अपने धर्म का निर्वाह पूरी ईमानदारी से करें। चिकित्सक समाज का एक बेहतर आयना है। वह एक भरोसे के रूप में कार्य करता है। लोगों के बीच में उसका भरोसा कायम रहना चाहिए। चिकित्सकों ने संगठन को मजबूत करने के लिए काम करने का आह्वान किया। बैठक में चिकित्सक संतोष त्यागी, प्रमोद शर्मा, सुशील शर्मा, शजाउददीन, दीपक शर्मा, मयंक पाराशर, एके गोयल, आमिर राशिद, सलीम अहमद, अशोक शर्मा, शशांक गौतम, सलीम अहमद ,खुर्शीद अहमद के अलावा ताजुददीन ,कुनाल, वसीम अहमद आदि ने भाग लिया।