फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में आग लगी, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। रोडवेज डिपो परिसर में खड़ी रोडवेज बस में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। संयोग से समय रहते आग को बुझा लिया गया।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज परिवहन निगम के नजीबाबाद डिपो परिसर में शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रोडवेज बस यूपी 21एएन 2989 के भीतर अचानक आग लग गई। डिपो परिसर में मौजूद सुरक्षा गार्ड विपिन कुमार ने रोडवेज बस में आग लगी देखकर शोर मचा दिया। सुरक्षा गार्ड और डिपो पर मौजूद स्टाफ ने आनन-फानन में पानी की व्यवस्था जुटाकर बामुश्किल आग पर काबू पाया। इससे पहले कि आग बुझ पाती, बस के भीतर पीछे कई सीटें जल गईं। रोडवेज डिपो के फोरमैन डोजीलाल ने बताया कि बस के भीतर पिछले हिस्से में आग लगने से ऐसा अनुमान है कि बस में आग किसी असामाजिक तत्व द्वारा जानबूझकर लगाई गई है। फोरमैन ने बस में आग से 10 से 12 हजार रुपये की क्षति होने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें