फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से संचालित गन्नें से भरे ट्रॉलें अब रात को चलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में भी चलेंगे गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रॉले
विज्ञापन

नहटौर। गन्ना ढुलाई में लगाए गए ट्रैक्टर ट्रॉले अब रात को चलने लगे हैं। इसके लिए रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि रात में ट्रैक्टर ट्रॉलों का चलना और भी खतरनाक साबित होगा। गन्ना क्रय केन्द्रों पर ट्राले दिन में ही लोड किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नहटौर क्षेत्र में धामपुर, बिलाई शुगर मिल के करीब 100 गन्ना क्रय केंद्र हैं। इनमें से अधिकाश गन्ना क्रय केन्द्रों पर गन्ना ढुलाई के लिए ट्रैक्टर ट्राले लगे हुए है। इनमें एक बार में 300 क्विंटल तक गन्ना भरा जाता है। एक सप्ताह पूर्व एसपी ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर ट्रालों को सीज कर दिया था। ग्रामीण नितिन कुमार, दीपक कुमार, संजीव कुमार, राजीव चौधरी, अशरफ, गजराज सिंह आदि का आरोप है कि मिल और पुलिस प्रशासन के बीच अवैध रूप से चल रहे ट्रॉलों को रात में चलाने के लिए सहमति बनी है। किसान नेता राजवीर सिंह आदि का कहना है कि अवैध रूप से चलने वाले वाहन बंद होने चाहिए। एसएसआई मदनमोहन चतुर्वेदी का कहना है कि अधिकारियों ने ऐसे वाहनों को रात्रि नौ बजे के बाद चलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें